दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2022 12:51 PM2022-07-19T12:51:31+5:302022-07-19T12:51:31+5:30

राजधानी दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के उत्तम नगर ऑटो स्टैंड के पास जाल बिछाकर मानव तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर गिरोह में शामिल 5 महिलाओं और 2 पुरूषों को गिरफ्तार किया। 

Gang selling Newborn babies in Delhi Busted, 7 arrested | दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Highlightsदिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाला गैंग झारखंड से बच्चे लाकर बेचता था।क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी से बच्चे खरीदने की डील की जिसके बाद उनका भडांफोड़ किया गया।दिल्ली के उत्तम नगर में क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मानव तस्करी करने वाले इस गिरोह के पास से एक ढाई महीने के बच्चे को बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में शामिल 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है बच्चा गोद देने के नाम पर ये बच्चों को बेच दिया करते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम बबलू शाह,बरखा,वीना,मधु शर्मा,ज्योति, पवन और सलमी देवी है। 

क्राइम ब्रांच ने बच्चा खरीदने के बहाने किया भंडाफोड़

दिल्ली के उत्तम नगर में क्राइम ब्रांच ने ऑटो स्टैंड के पास जाल बिछाया। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ये गिरोह एक बच्चे को बेचने की फिराक में हैं। जैसे ही गिरोह के सदस्य वहां पहुंचे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्होनें आरोपी मधू शर्मा और वीना से संर्पक किया गया जिसके बाद नवजात बच्चे को साढ़े 6 लाख में खरीदने की बात तय हुई। उसके बाद सभी आरोपी तय किए वक्त पर उत्तम नगर के ऑटो स्टैंड के पास पहुंच गए। आरोपियों ने 4 लाख रुपए लेकर एक व्यक्ति को बच्चा सौंप दिया। हालांकि इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम बाकी आरोपियों तक भी पहुंच गई और उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

आईवीएफ सेंटर से करते थे लोगों को टारगेट 

जांच में ये बात सामने आई कि एक महिला आरोपी आईवीएफ सेंटर में काम करती है। वह वहां ऐसे लोगों को टारगेट करती था जो निसंतान होते थे। गैंग से जुड़े बाकि आरोपी भी आईवीएफ सेंटरों में जाते थे और वहां  दम्पति को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटे पैसे लेकर नवजात बच्चों को उन्हें देते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह के लोग निसंतान दंपतियों का पता लगाकर उन्हें झारखंड से बच्चा लाकर बेच देते थे इनका एक साथी अभी फरार है जो इन्हें झारखंड से बच्चे लेकर देता था। 

Web Title: Gang selling Newborn babies in Delhi Busted, 7 arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे