सहारनपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Published: June 29, 2019 05:57 AM2019-06-29T05:57:46+5:302019-06-29T05:57:46+5:30

gang rape with minor in Saharanpur | सहारनपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

सहारनपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

Highlightsपीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैपुलिस ने गांव के कुछ युवक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इस बाबत पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) विधासागर मिश्रा ने बताया कि देवबंद क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की नानौता क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी।

शुक्रवार सुबह वह शौच के लिए खेत में गई थी, जहां चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने गांव के कुछ युवक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। 

Web Title: gang rape with minor in Saharanpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे