पटना में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने बनाया वीडियो

By एस पी सिन्हा | Published: November 10, 2022 07:22 PM2022-11-10T19:22:37+5:302022-11-10T19:25:13+5:30

किशोरी देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमरेश कुमार और निरहुआ ने हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधक बना लिया। दोनों ही लड़के उसे पास के खेत में ले गए, जहां बंधकर बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Gang rape with a minor who came out to defecate in Patna, the accused made a video | पटना में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने बनाया वीडियो

पटना में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने बनाया वीडियो

Highlightsप्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीइसी दौरान अमरेश कुमार और निरहुआ ने हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधक बना लियादोनों ही लड़के उसे पास के खेत में ले गए, जहां बंधकर बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया

पटना: बिहार में पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और इसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमरेश कुमार और निरहुआ ने हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधक बना लिया। दोनों ही लड़के उसे पास के खेत में ले गए, जहां बंधकर बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया। 

लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी से घटना के विषय में बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। डर के कारण लड़की ने स्वजनों को वारदात की जानकारी नहीं दी। इस बीच लड़कों ने घटना का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लड़की ने परिवार को अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी। 

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है। वहीं दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए भेजा गया है। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Web Title: Gang rape with a minor who came out to defecate in Patna, the accused made a video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeBihar Policeरेप