लाइव न्यूज़ :

‘लिव-इन पार्टनर’ ने प्रेमी रामकेश मीणा को ऐसे मारा, गला घोंटकर हत्या, तेल, घी और शराब छिड़ककर आग लगाई, एसी में विस्फोट के कारण फ्लैट में आग लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2025 20:26 IST

दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि मीणा ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे और डिलीट करने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक की पहचान रामकेश मीणा के रूप में की गयी है।आग बबूला हो गया और मीणा को खत्म करने का फैसला कर लिया।महिला के पूर्व प्रेमी ने एक गैस सिलेंडर का वाल्व खोलकर उसमें लगा दी।

नई दिल्लीः गांधी विहार इलाके में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय अभ्यर्थी का जला हुआ शव मिलने के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या के सिलसिले में उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ (सहजीवन साथी) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक साइंस में बीएससी कर रही 21 वर्षीय महिला, उसके पूर्व प्रेमी और उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘युवक के साथ ‘लिव-इन’ में रह रही महिला ने दोनों आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और बाद में उसके शव को आग लगा दी ताकि यह लगे कि यह आग दुर्घटनावश लगी है।’’ मृतक की पहचान रामकेश मीणा के रूप में की गयी है।

वह गांधी विहार स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था। सूत्र ने बताया, ‘‘छह अक्टूबर को पुलिस को एसी में विस्फोट के कारण फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई और कमरे से बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया। शुरुआत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।’’

सूत्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पांच और छह अक्टूबर की रात को चेहरा ढके दो लोग इमारत में घुसे थे और तड़के लगभग दो बजकर 57 मिनट पर एक महिला उनमें से एक के साथ बाहर निकलती हुई दिखाई दी। सूत्र ने बताया कि उनके जाने के कुछ ही देर बाद आग लग गई।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान महिला के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ से पता चला कि वह अपराध स्थल के पास मौजूद थी जिससे संदेह पैदा हुआ। मुरादाबाद में कई छापे मारे गए और 18 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने दो साथियों के नाम बताए।’’

इसके बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि मीणा ने उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे और उन्हें डिलीट करने से इनकार कर दिया था। उसने यह बात अपने पूर्व प्रेमी को बताई जिससे वह आग बबूला हो गया और मीणा को खत्म करने का फैसला कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों ने मीणा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर उस पर तेल, घी और शराब छिड़क दी। महिला के पूर्व प्रेमी ने एक गैस सिलेंडर का वाल्व खोलकर उसमें लगा दी, जिससे विस्फोट हो गया। वह एलपीजी वितरक का काम करता था।

इसके बाद वे मीणा की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हार्ड डिस्क, एक ट्रॉली बैग, मृतक की कमीज और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला