UP Ki Taja Khabar: वाराणसी में गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत, टिकटॉक वीडियो बनाया था

By भाषा | Published: May 29, 2020 04:28 PM2020-05-29T16:28:58+5:302020-05-29T16:28:58+5:30

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गई। नहाने से पहले सभी युवक रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया था। गोताखोरों की मदद से सभी शव बरामद हो गए।

Five boys drown while 'making TikTok video' in river Ganga in Varanasi | UP Ki Taja Khabar: वाराणसी में गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत, टिकटॉक वीडियो बनाया था

पांचों किशोर घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकले थे, किसी ने घर पर गंगा में स्नान करने जाने की बात नहीं बतायी थी।

Highlightsपांचों किशोरों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया और इसके बाद नदी में नहाने लगे। इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में चार अन्य किशोर भी डूब गए।

वाराणसीःउत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र स्थित सिपहिया घाट पर गंगा नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूबने से मौत गयी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों किशोरों का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर थाना के वारीगढ़ही के तौसीफ (17), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गंगा नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि पांचों किशोरों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया और इसके बाद नदी में नहाने लगे।

इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में चार अन्य किशोर भी डूब गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों किशोरों को नदी से निकाल कर ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पांचों किशोर घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकले थे, किसी ने घर पर गंगा में स्नान करने जाने की बात नहीं बतायी थी।

चित्रकूट में दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की घर पहुंचने से चंद कदमों की दूरी पर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली से गांव लौटे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। प्रवासी मजदूर पीर अली दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। किराये के वाहन से बेटे के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंचते ही घर से चंद कदमों की दूरी पर उसकी मौत हो गयी है। वह क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित था। पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर पीर अली (45) की गांव पहुंचते ही घर से चंद कदमों की दूरी पर मौत हो गयी है।’’

मृतक के परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि पीर अली पहले से क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित था और दिल्ली के आनन्द विहार में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गयी और उसकी नौकरी चली गयी थी। किसी तरह वह किराये के वाहन से अपने बेटे इलाही के साथ बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा था। वाहन से उतरते ही वह जमीन में गिर कर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए उसका नमूना ले लिया है और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।’’ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनोद कुमार ने बताया, ‘‘पीर अली के शव का और उसके बेटे इलाही का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया है।

फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों को पृथक-वास की हिदायत दी गयी है।’’ उन्होंने बताया कि इससे पहले सरैंया गांव और पथनौड़ी गांव में लौटे एक-एक प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है, जो बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। 

Web Title: Five boys drown while 'making TikTok video' in river Ganga in Varanasi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे