फतेहपुरः चार साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें

By भाषा | Published: October 30, 2022 02:25 PM2022-10-30T14:25:37+5:302022-10-30T14:27:17+5:30

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को इस संबंध में मामला दर्ज करने और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया।

Fatehpur four-year old child, 13-year old boy committed rape police detained uttar pradesh kanpur | फतेहपुरः चार साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के लड़के को शनिवार को हिरासत में ले लिया।

Highlightsपुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई। 13 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

फतेहपुरःउत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के लड़के को शनिवार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में मामला दर्ज करने और पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई। सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

भिंड में नाबालिग रिश्तेदार ने 17 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार और बाद में उसकी हत्या करने के आरोप में उसके एक नाबालिग रिश्तेदार को पकड़ लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 अक्टूबर को हुए अपराध के सिलसिले में शनिवार को 17 वर्षीय आरोपी को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह ने कहा कि 11 वीं कक्षा की छात्रा उमरी में साइकिल से स्कूल जा रही थी तभी वह लापता हो गई। उन्होंने कहा कि लड़की का क्षत-विक्षत शव चार दिन बाद एक खेत में और उसका स्कूल बैग वहां पास में मिला। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने लड़की के 17 वर्षीय रिश्तेदार का पता लगाया जो उसके पड़ोस में रहता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह लड़की को जबरन खेत में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जब लड़की ने उसके प्रयासों का विरोध किया तो आरोपी ने उससे बलात्कार किया और पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने लड़की की साइकिल दूसरी जगह खड़ी कर दी।

Web Title: Fatehpur four-year old child, 13-year old boy committed rape police detained uttar pradesh kanpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे