फतेहपुरः 68 वर्षीय पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर 66 वर्षीया पत्नी को मार डाला, चरित्र पर करता था शक, पुलिस के पहुंचने तक शव के पास बैठा रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2022 07:18 PM2022-05-26T19:18:19+5:302022-05-26T19:19:22+5:30

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरवल गांव में बुधवार की तड़के करीब तीन बजे शिवबरन शर्मा (68) ने घर के दरवाजे के बाहर सो रही अपनी पत्नी ललिता (66) के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

Fatehpur 68-year-old husband killed 66-year old wife assault ax suspect character near dead body till police arrived up  | फतेहपुरः 68 वर्षीय पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर 66 वर्षीया पत्नी को मार डाला, चरित्र पर करता था शक, पुलिस के पहुंचने तक शव के पास बैठा रहा

पुलिस के अनुसार यहां तक कि ललिता जब शौच के लिए जाए, तब भी वह साथ जाता था।

Highlightsपुलिस के पहुंचने तक वह शव के पास बैठा रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है एवं शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।पत्नी के चरित्र पर शक करता था एवं कहीं आने-जाने पर वह उसका पीछा करता था।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर 66 वर्षीया अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरवल गांव में बुधवार की तड़के करीब तीन बजे शिवबरन शर्मा (68) ने घर के दरवाजे के बाहर सो रही अपनी पत्नी ललिता (66) के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और पुलिस के पहुंचने तक वह शव के पास बैठा रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिवबरन शर्मा के विरुद्ध उसके बड़े बेटे बबलू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है एवं शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। यादव ने बबलू के हवाले से बताया कि शिवबरन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था एवं कहीं आने-जाने पर वह उसका पीछा करता था। पुलिस के अनुसार यहां तक कि ललिता जब शौच के लिए जाए, तब भी वह साथ जाता था।

बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बालिका से बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 मई को मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक बालिका का शव बरामद हुआ था, जिस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की थी। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को राठिया दंपत्ति के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि राठिया दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि वह राज्य के रायगढ़ जिले के निवासी हैं और बालिका के साथ मणिपुर गांव में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को रेशमलाल ने बालिका के साथ बलात्कार किया। जब बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने की धमकी दी तब रेशमलाल और उसकी पत्नी ने मिलकर बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राठिया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Web Title: Fatehpur 68-year-old husband killed 66-year old wife assault ax suspect character near dead body till police arrived up 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे