फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर आत्महत्या मामले में खुलासा, सुसाइड नोट में SHO अब्दुल सईद द्वारा ब्लैक मेल करने का आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2019 12:51 PM2019-08-14T12:51:21+5:302019-08-14T12:51:21+5:30
फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या: विक्रम कपूर के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था।
हरियाणा के फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ( DCP)विक्रम कपूर ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। डीसीपी विक्रम कपूर ने पुलिस लाइन स्थित अपने घर में खुद को गोली मारी है। इस मामले में डीसीपी विक्रम कपूर का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें SHO अब्दुल सईद द्वारा ब्लैक मेल करने का आरोप आरोप लगाया गया है।
डीसीपी का सुसाइड नोट कमिश्नर के पास है। आरोपित इंस्पेक्टर अब्दुल सईद भूपानी थाने का एसएचओ है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इसमें एसएचओ के अलावा सिविलियन का भी नाम सामने आया है। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार ( 14 अगस्त) की सुबह 6 बजे विक्रम कपूर ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
Faridabad Deputy Commissioner of Police (DCP), Vikram Kapoor, has allegedly committed suicide at his residence by shooting himself. More details awaited. #Haryanapic.twitter.com/H7KRIMvUkW
— ANI (@ANI) August 14, 2019
डीसीपी का एक साल बाद रिटायरमेंट होना था। आवास पर फरेंसिक टीम जांच कर रही है। विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन पाकर वह आईपीएस बन चुके थे और पिछले दो साल से फरीदाबाद में तैनात थे।