लाइव न्यूज़ :

Family Murder In korba: जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और पुत्री जयसीका की धारदार हथियार से हत्या, ठेकेदारी का काम करता था शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 11:26 IST

Family Murder In korba: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं।

Family Murder In korba:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयराम ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला