फैमिली के 15 लोगों को बंधक बनाकर 24 घंटे से फायरिंग कर रहा था पूर्व फौजी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

By पल्लवी कुमारी | Published: January 16, 2018 03:05 PM2018-01-16T15:05:02+5:302018-01-16T15:18:24+5:30

उत्तर प्रदेश एटा का रिटायर्ड फौजी 15 जनवरी को 11 बजे से कर रहा था फायरिंग, बोल रहा- भारत की सीमा पर तैनात हूं।

UP Etah retired army kidnap 15 people and firing for 23 hours, Police arrested | फैमिली के 15 लोगों को बंधक बनाकर 24 घंटे से फायरिंग कर रहा था पूर्व फौजी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

फैमिली के 15 लोगों को बंधक बनाकर 24 घंटे से फायरिंग कर रहा था पूर्व फौजी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश के एटा नगर कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर में 15 परिजनों को बंधक बना लिया। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। रिटायर्ड फौजी अवधेश यादव अपने परिवार, किरायेदार और मकान मालिक को बंधक बनाकर फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलते ही आनन-फानन में घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। जब पुलिस अधिकारियों ने फौजी से बात करनी चाही तो उसने कमरे से ही पुलिस पर भी फायर कर दिया। इसके चलते पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल पुलिस ने मामले को संभालते हुए फौजी पर काबू पाया और गिरफ्तार करने के बाद लोगों को रिहा कराया।

24 घंटे से लगातार कर रहा था फायरिंग 

रिटायर्ड फौजी अवधेश यादव सोमवार को 11 बजे से फायरिंग कर रहा था और मंगलवार को सुबह 11 बजे तक फायरिंग जारी रखी। फौजी मूलरूप से मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा का रहने वाला है। चार साल पहले सेना से रिटायर हुआ था। बच्चों को पढ़ाने के लिए यादव नगर में सुरेश के मकान में किराए पर रहता है। दिल्ली में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करता है। 

फौजी की मानसिक स्थिति नहीं है ठीक

स्ठानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व फौजी अवधेश यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पुलिस को खुद चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहा था कि वह भारत की सीमा पर तैनात है और दुश्मनों से घिरा हुआ है। उसका यह भी कहना था कि दुश्मनों ने घेर लिया है। इस दौरान कोई आवाज लगाता या आवाज सुनता तो फायरिंग कर देता था। हालत यह थी कि वह एक-दो-तीन बोलकर गोली चला देता था।

पुलिस नहीं ले पा रही थी कोई एक्शन 

पुलिस सोमवार की उस घटना के बाद वहीं तैनात थी। पुलिस लोगों की जान बचाने के लिए कोई भी जोखिम भरा कदम नहीं उठा पाई। पुलिस इसलिए भी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर नहीं जा पाई क्योंकि उन्हें डर था कि फौजी लोगों की हत्या ना कर दे। फिलहाल पुलिस ने मामले को संभालते हुए फौजी पर काबू पाया और गिरफ्तार करने के बाद लोगों को रिहा कराया।
 

Web Title: UP Etah retired army kidnap 15 people and firing for 23 hours, Police arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे