ED Raids in Jharkhand: तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित शाहदेव पर शिकंजा, ईडी ने की छापेमारी, 15 लाख रुपए और 8 मोबाइल जब्त

By एस पी सिन्हा | Published: March 21, 2024 06:17 PM2024-03-21T18:17:28+5:302024-03-21T18:18:11+5:30

ED Raids in Jharkhand: खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

ED Raids in Jharkhand Tupudana police station in-charge female inspector Meera Singh Congress leader Lal Mohit Shahdev Rs 15 lakh cash 8 mobile phones seized | ED Raids in Jharkhand: तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित शाहदेव पर शिकंजा, ईडी ने की छापेमारी, 15 लाख रुपए और 8 मोबाइल जब्त

सांकेतिक फोटो

Highlightsमीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में पदस्थापित हैं।तुपुदाना ओपी प्रभारी बनाया गया था। तुपुदाना में कई विवाद में पड़ने के बाद मीरा का तबादला हजारीबाग कर दिया गया था।

ED Raids in Jharkhand: झारखंड में रांची स्थित तुपुदाना थाना प्रभारी महिला दारोगा मीरा सिंह और उनके करीबी कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापेमारी की। दोनों के आवास रांची के तुपुदाना इलाके में हैं। छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ 15 लाख रुपए कैश और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े घोटाले की जांच में इनके खिलाफ ईडी को सूबत मिले हैं। मीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में पदस्थापित हैं।

खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर रांची हो गया था। फिर उन्हें तुपुदाना ओपी प्रभारी बनाया गया था। वहीं, तुपुदाना में कई विवाद में पड़ने के बाद मीरा का तबादला हजारीबाग कर दिया गया था।

सियासत में दारोंगा मीरा सिंह की इतनी पहुंच है कि 6 महीना पहले डीजीपी ने उनका तबादला पीटीसी पदमा में कर दिया था। लेकिन मीरा सिंह ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए पुलिस मुख्यालय के आदेश को महज एक हफ्ते के भीतर विलोपित करवा दिया था।

मीरा सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप हैं। ईडी की टीम आज सुबह छह बजे ही सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के तुपुदाना स्थित आवास पर पहुंच गई थी। देर शाम तक छापेमारी जारी थी। छापेमारी में क्या क्या बरामद हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Web Title: ED Raids in Jharkhand Tupudana police station in-charge female inspector Meera Singh Congress leader Lal Mohit Shahdev Rs 15 lakh cash 8 mobile phones seized

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे