दिल्ली में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने केस दर्ज किया, मामले की जांच जारी

By प्रिया कुमारी | Published: May 1, 2020 01:18 PM2020-05-01T13:18:48+5:302020-05-01T13:20:46+5:30

कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली में एक महिला ने फांसी लगा ली है। 23 साल की मृतका का नाम सोनिया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है।

during coronavirus lockdown a Woman hanged in Delhi | दिल्ली में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने केस दर्ज किया, मामले की जांच जारी

दिल्ली में महिला ने फांसी लगाकर कर जान दे दी (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Highlightsलॉकडाउन के दौरान दिल्ली में महिला ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर कर जान दे दी हैसोनिया के मौत के बाद मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है

दिल्ली में एक महिला के कथित तौर पर फांसी लगाकर कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 23 साल की मृतका का नाम सोनिया है। दो साल पहले सोनिया की शादी हुई थी। सोनिया के मौत के बाद मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है।

सोनिया के मायके वालों के अनुसार सोनिया ने इसी हफ्ते फोन करके कहा था कि उसे जल्दी ससुराल से घर ले आएं। सोनिया के मायकेवालों ने ससुराल में जमकर हंगामा किया है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोनिया की मां सरोज ने बयान दिया कि सोनिया की शादी प्रवीण कुमार से दिसंबर 2018 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले परेशान करते थे।

सरोज का दावा है कि चार-पांच दिन पहले सोनिया के साथ मारपीट की गई थी। तब सोनिया ने घर पर फोन करके अपनी सारी कहानी बताई, और घर ले जाने को कहा। 

लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें मायके नहीं ले जा पाए। इस बीच पता चला कि सोनिया ने पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। सरोज का दावा है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप है कि सोनिया की बेटी होने पर एक लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

Web Title: during coronavirus lockdown a Woman hanged in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे