दुमकाः 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, अरेस्ट

By भाषा | Published: September 3, 2022 10:20 PM2022-09-03T22:20:15+5:302022-09-03T22:21:43+5:30

घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। सोरेन ने ट्वीट किया कि दुमका की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dumka 14-year old tribal girl murder after rape dead body found hang tree, accused identified Armaan Ansari | दुमकाः 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, अरेस्ट

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsबेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामले में परिजन ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक इलाके में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मजदूरी करता है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। सोरेन ने ट्वीट किया,‘‘दुमका की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैंने दुमका पुलिस को (पीड़िता के परिवार के लिए) न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार के बाद लड़की को पेड़ से लटका दिया। 

Web Title: Dumka 14-year old tribal girl murder after rape dead body found hang tree, accused identified Armaan Ansari

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे