मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड और नशे के चलते बी.टेक पास इंजीनियर बना वाहन चोर, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Published: June 14, 2023 07:38 PM2023-06-14T19:38:55+5:302023-06-14T20:24:03+5:30

बताया जा रहा है कि पकड़े गए चोर के पास से पुलिस को चोरी की तीन मोटरसायकिल मिलें हैं। इन मोटरसायकिल को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी की गई थी।

Due to girlfriend intoxication B Tech engineer became vehicle thief Madhya Pradesh police arrested accused | मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड और नशे के चलते बी.टेक पास इंजीनियर बना वाहन चोर, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड और नशे के चलते बी.टेक पास इंजीनियर बना वाहन चोर, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

Highlightsमध्य प्रदेश ने एक चोर को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि गर्लफ्रेंड और नशे के चलते यह चोर बना है।बता दें कि पुलिस ने एक मुखबिर के जरिए इसे पकड़ा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने एक इंजीनियर को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन मोटरसायकिल जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि नशे और गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने के लिए यह इंजीनियर चोर बन गया है। फर्जी दस्तावेज बना कर वह चोरी के वाहनों को ठिकाने लगा देता था।

पुलिस ने क्या कहा है

छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया की क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए मुखबिर लगाए गए थे। एक मुखबीर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का वाहन बेचने के लिए घूम रहा है। इस सूचना पर तत्काल एक टीम बना कर युवक को पकड़ने के लिए तैनात किया गया। टीम ने यशवंत प्लाजा माल के बाहर युवक को पकड़ा लिया। मौके से उसके पास से एक पल्सर मोटर सायकिल (MP 46-ZA-1645) भी जब्त हुई है।  

गर्लफ्रेंड और नशे की शौक के कारण इंजीनियर बना चोर

पुछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विनय तिवारी निवासी फिरोज गांधी नगर बताया है। उसने कंप्यूटर साइंस से बी टेक की पढ़ाई की है। गर्लफ्रेंड और नशे की शौक के चलते उसने चोरी का रास्ता अपना लिया था। उसकी निशानदेही पर तीन मोटर सायकिलें पुलिस ने जब्त की है जो उसने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी की थी।
 

Web Title: Due to girlfriend intoxication B Tech engineer became vehicle thief Madhya Pradesh police arrested accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे