धर्मनगरी गयाजीः पिता और फूफा ने किया रेप?, 13 साल की बेटी ने कहा-बार-बार किया हैवानियत, कैमरे में कैप्चर कर पुलिस को दिखाया
By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2025 16:48 IST2025-06-14T16:46:58+5:302025-06-14T16:48:02+5:30
Dharmnagari Gayaji: मामले के उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

सांकेतिक फोटो
गयाजीः बिहार के धर्मनगरी गयाजी से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर उसकी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता अपनी 13 साल की बेटी को बार-बार प्रताड़ित करता था। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचते ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी कर ली गई। इतना ही नहीं, 13 साल की लड़की ने अपना फूफा पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कर ली गई है और अब फूफा की तलाश में पुलिस जुटी है। इधर, इस मामले के उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि यह घटना 11 जून की रात की है। दुष्कर्म की वारदात को 13 साल की बेटी ने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इसका वीडियो लड़की ने फूफा के पास भेज दिया। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली और गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और लड़की का बयान भी दर्ज किया गया। जो शिकायत की गई है उसके मुताबिक, लड़की के पिता उस पर आरोप लगाता था कि उसका फूफा के साथ अवैध संबंध है। इसे हथियार बनाकर पिता अपनी बेटी का एक साल से यौन शोषण कर रहा था।
इसके अलावा यह भी बताया गया कि लड़की के फूफा ने पिता से बचाने में उसकी मदद की। लेकिन फूफा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। कई तरह की बातें की जा रही है। एक लड़की को उसके परिवार वाले ही हवस का शिकार बना रहे हैं।