खाना बनाने पर विवाद, देवर ने भाभी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया 

By नितिन गुप्ता | Published: December 19, 2021 06:10 PM2021-12-19T18:10:02+5:302021-12-19T18:11:27+5:30

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 IPC, और 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच में जुट गई है।

Devas cooking dewar shot dead bhabhi also blew himself up madhya pradesh police | खाना बनाने पर विवाद, देवर ने भाभी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया 

रीना पति संदीप मालवीय (25 वर्ष) ने बीएचएमएस किया है ओर एक क्लिनिक का संचालन करती थी। 

Highlightsमौके से पिस्तौल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

देवासः जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर  हाटपीपल्या में एक देवर ने खाना बनाने के विवाद में गोली मारकर अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। गोली मारने के कुछ समय बाद ही आरोपी देवर ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी।

 

मौके से पिस्तौल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। दरअसल रीना पति संदीप मालवीय (25 वर्ष) ने बीएचएमएस किया है ओर एक क्लिनिक का संचालन करती थी। रीना रविवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर देवगढ़ रोड स्थित अपने क्लीनिक पर गई थी।

इस दौरान करीब 8 बजे उसका देवर विजय पुत्र मोहनलाल मालवीय (25 वर्ष) क्लीनिक पहुंचा और अपनी भाभी रीना को गोली मार दी। इसके बाद घटना स्थल से बाइक से फरार हो गया। घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार देवर ने कुछ ही दूरी पर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली।

विजय के शव के पास पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि फरियादी संदीप मालवीय ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई विजय ने खाना बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपनी भाभी को गोली मार दी और खुद ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 IPC, और 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच में जुट गई है।

Web Title: Devas cooking dewar shot dead bhabhi also blew himself up madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे