लाइव न्यूज़ :

Delhi Shastri Park: घर में गैर मर्द के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालात में देखा?, 21 वर्षीय रितिक वर्मा के नाखून उखाड़े और पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 17:16 IST

Delhi Shastri Park: पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने कहा, ‘सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब युवक को महिला के साथ घर में पकड़ा गया, तो पति गुस्से में आ गया और उसने पत्नी तथा रितिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी।’

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के रिश्तेदार बंटी के अनुसार, आरोपियों ने रितिक की बेरहमी से पिटाई की। रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। पड़ोसी ने बताया कि रितिक टेम्पो चलाता था। मामले की जांच जारी है।

Delhi Shastri Park: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में दूसरे की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार सुबह की है, जब पीड़ित रितिक वर्मा को आरोपी की पत्नी के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) राकेश पावरिया ने कहा, ‘‘सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब युवक को महिला के साथ उसके घर में पकड़ा गया, तो उसका पति गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी तथा रितिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी।’’

मृतक के रिश्तेदार बंटी के अनुसार, आरोपियों ने रितिक की बेरहमी से पिटाई की। बंटी ने कहा, ‘‘उन्होंने रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं।’’ इस संबंध में एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपियों ने रितिक और महिला दोनों पर हमला किया। पड़ोसी ने बताया कि रितिक टेम्पो चलाता था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

ठाणे में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि कल्याण क्षेत्र में एक चॉल में आरोपी ने कुछ लड़कियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था और वह पीड़ितों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक शौचालय में भी झांकता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी कई बार लड़कियों के सामने अपने कपड़े भी उतार देता था। अधिकारी ने बताया कि एक ऑटो रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम