दिल्ली पुलिस ने जारी किया आंकड़ा, 2017 में हर रोज रेप के 5 मामले हुए दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Published: January 12, 2018 10:58 AM2018-01-12T10:58:38+5:302018-01-12T11:22:10+5:30

महिलाओं के शोषण के मामले में 19.08 प्रतिशत पड़ोसी और 14.20 मामलों में रिश्तेदार ही करते हैं।

Delhi police said Every day Over 5 Rape Cases Were Reported in 2017 | दिल्ली पुलिस ने जारी किया आंकड़ा, 2017 में हर रोज रेप के 5 मामले हुए दर्ज

rape case

देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती हुई बस में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। अनगिनत विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर उबाल के बाद देश में महिलाओं के संग हिंसा पर लगाम लगाने के लिए नया कड़ा कानून बना। लेकिन ढाक के तीन पात। कम से कम दिल्ली के अपराध के आंकड़ों से ऐसा ही लगता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक  पिछले साल 2017 में प्रतिदिन बलात्कार के औसतन पांच से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार लड़कियों-महिलाओं का शोषण करने वालों में उन्हें पहले से जानने वालें ही ज्यादा थे। दिल्ली पुलिस ने जो डाटा जारी किए है उसके मुताबिक साल 2017 में रेप के 2049 मामले दर्ज किए गए जो 2016 में 2064 थे। वहीं पिछले साल 2017 में छेड़छाड़ के 3273 मामले दर्ज किए गए थे।

वहीं अगर दिल्ली पुलिस की पुरे साल के रिपोर्ट की मानें तो 2017 में मर्डर के मामले कम दर्ज हुए थे। 2017 में मर्डर के 462 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2016 में 501 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल 8000 किलो ग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले साल 362 मामले दर्ज किए गए जबकि 2016 में इस तरह के 289 मामले सामने आए थे। बता दें कि हत्या के 45 प्रतिशत मामले आपसी दुश्मनी और निजी रंजिश को लेकर किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि दिल्ली में जितने भी खूनखराबा और छोटे-मोटे झगड़े हुए हैं वह सैलून, स्ट्रीट फूड के दुकानों पर हुए हैं। 

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करने के मामलों में गिरावट देखी गई है। 2017 में  621 मामले सामने आए थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं। इनका यह भी कहना है कि महिलाओं के शोषण के मामले में 19.08 प्रतिशत पड़ोसी और 14.20 मामलों में रिश्तेदार ही करते हैं।

Web Title: Delhi police said Every day Over 5 Rape Cases Were Reported in 2017

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे