दिल्लीः सीमापुरी इलाके में घर से संदिग्ध बैग मिला, मौके पर NSG की टीम, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
By सतीश कुमार सिंह | Published: February 17, 2022 05:42 PM2022-02-17T17:42:16+5:302022-02-17T17:56:29+5:30
दमकल विभाग और एनएसजी को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई है। संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने कहा कि गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित इस मकान की जानकारी मिली है। स्पेशल सेल की टीम, जब यहां पहुंची तो यह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला।
दिल्ली पुलिस को शहर के उत्तर पूर्वी हिस्से के सीमापुरी इलाके में संदिग्ध सामान मिलने की सूचना बृहस्पतिवार को मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी इलाके में संदिग्ध अवस्था में सामान पड़ा होने की सूचना मिली है और विशेष प्रकोष्ठ की टीमें इसका सत्यापन करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।
During the Ghazipur RDX case investigation, the Special Cell got information about this house in Old Seemapuri. When Special Cell team reached here, this house was closed and a suspicious bag was found. Fire department and NSG were informed to reach the spot: Delhi Police Sources
— ANI (@ANI) February 17, 2022
दमकल विभाग और एनएसजी को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई है। संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। NSG को सूचित कर दिया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। NSG को सूचित कर दिया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/EEMS1JVNYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2022