चाचा बीड़ी देना, अभी तुम बच्चे हो?, मना करने पर 16 वर्षीय किशोर ने पेट और छाती को चाकू से गोदा और झाड़ियों में फेंककर भागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 05:52 IST2025-11-12T05:52:03+5:302025-11-12T05:52:53+5:30

आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।

delhi Pandav Nagar Uncle give me beedi you still child When refused 16-year-old boy stabbed stomach chest knife threw bushes and ran away | चाचा बीड़ी देना, अभी तुम बच्चे हो?, मना करने पर 16 वर्षीय किशोर ने पेट और छाती को चाकू से गोदा और झाड़ियों में फेंककर भागा

सांकेतिक फोटो

Highlightsअस्पताल ले जाया गया तथा समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था।लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया तथा समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।

होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।’’ पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था।

अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।’’ 

Web Title: delhi Pandav Nagar Uncle give me beedi you still child When refused 16-year-old boy stabbed stomach chest knife threw bushes and ran away

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे