दिल्ली से गाजियाबाद तक चलती कार में 10वीं की छात्रा से हुआ सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Published: July 15, 2022 02:06 PM2022-07-15T14:06:56+5:302022-07-15T14:14:59+5:30

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद कार में बिठाया। फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Delhi Girl Gang-Raped In Car, Accused Drove Around City, Filmed Act | दिल्ली से गाजियाबाद तक चलती कार में 10वीं की छात्रा से हुआ सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

दिल्ली से गाजियाबाद तक चलती कार में 10वीं की छात्रा से हुआ सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

Highlightsरेप पीड़िता के परिचित हैं तीनों आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तारसामूहिक दुष्कर्म से पहले आरोपियो ने पीड़िता को पिलाई थी शराबबीते 6 जुलाई की है घटना, दो दिन बाद की गई पुलिस से शिकायत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कक्षा दसवीं की छात्रा से चलती कार में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र 16 साल है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की से न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसे पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई है। बाद में लड़की को उसके घर के पास छोड़कर वे फरार हो गए।

दुष्कर्म से पहले लड़की को पिलाई शराब

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद उसे कार में बिठाया। फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों ने दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार से पड़ोसी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तक लगभग 44 किलोमीटर तक कार चलाई। आरोपी लड़की के परिचित थे। जो उसके घर के पास ही रहते थे। 

एक दोस्त के घर से लौट रही थी लड़की, तब हुई आरोपियों से मुलाकात

लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि छह जुलाई को अपने एक दोस्त के घर लौटने के बाद शाम को वसंत विहार बाजार में उसकी मुलाकात दो आरोपियों से हुई। इसके बाद उनके बुलावे पर तीसरा आरोपी कार लेकर उनके पास आ गया। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे कोल्ड्रिंग में शराब मिलाकर पिलाई और कार में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में ही लड़की के साथ बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की। इस बीच उन्होंने एक वीडियो भी बनाया है।

घटना के दो दिन बाद पुलिस में की गई शिकायत

घटना के दो दिन बाद पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई। दिल्ली पुलिस ने कहा, "एसजे अस्पताल से 8 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जहां फोन करने वाले ने नाबालिग के साथ उत्पीड़न की घटना की जानकारी दी।" काउंसलर के साथ जांच करने पर, लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद 23, 25 और 35 वर्ष की आयु के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Web Title: Delhi Girl Gang-Raped In Car, Accused Drove Around City, Filmed Act

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे