दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला जज को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 23, 2019 11:20 AM2019-06-23T11:20:43+5:302019-06-23T11:20:43+5:30

वहीं, दिल्ली में रविवार (23 जून) को ही हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Delhi: female judges shot in New Ashok Nagar, condition critical | दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला जज को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला जज को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजनधानी में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर मे बदमाशों ने एक महिला जज को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला जज को नाजूक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

वहीं, दिल्ली में रविवार (23 जून) को ही हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, साउथ वेस्ट दिल्ली के वसन्त अपार्टमेंट में बुज़ुर्ग दम्पति और नौकरानी सहित तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में वसन्त विहार थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Web Title: Delhi: female judges shot in New Ashok Nagar, condition critical

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली