DELHI Crime News: 10 साल से कम उम्र की नाबालिग छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था शिक्षक, आरोपी राजेंद्र ने कई बार निजी अंगों को छुआ, ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 17, 2024 11:51 AM2024-03-17T11:51:49+5:302024-03-17T11:52:28+5:30

DELHI Crime News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह छात्राओं के माता-पिता से लिखित शिकायत मिली।

DELHI Crime News English Teacher used to teach minor girl students below 10 years of age accused Rajendra touched his private parts several times | DELHI Crime News: 10 साल से कम उम्र की नाबालिग छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था शिक्षक, आरोपी राजेंद्र ने कई बार निजी अंगों को छुआ, ऐसे धर दबोचा

सांकेतिक फोटो

Highlightsशिक्षक बच्चियों को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था।पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है

DELHI Crime News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो 10 साल से कम उम्र की दोनों छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह छात्राओं के माता-पिता से लिखित शिकायत मिली।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले शिक्षक बच्चियों को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने दोनों छात्राओं को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चियों को पढ़ाते समय राजेंद्र ने कई बार उनके निजी अंगों को छुआ।

पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376ए बी (12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है

Web Title: DELHI Crime News English Teacher used to teach minor girl students below 10 years of age accused Rajendra touched his private parts several times

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे