लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2018 10:37 IST

दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। खबर के मुताबिक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

Open in App

नई दिल्ली (24 मार्च): दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। खबर के मुताबिक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। वहीं, छात्रा ने खुदकुशी की वजह एक सुसाइड नोट के जरिए बताई है। 

मृतिका ने आत्महत्या के पहले एन नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने आसपास के लड़कों की हरकतों को खुद की मौत का कारण बताया है। सुसाइड नोट में लिखा कि चारों तरफ लड़के उसे जीने नहीं दे रहे थे, उसका पीछा कर रहे थे। ही वजह है कि सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है। 

पंचायत ने दिया खौफनाक फरमान, पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा

घटना के सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बच्ची की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक लड़का लंबे वक्त से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह उसे पुलिस भर्ती में सहयोग करने की बात कहकर उसे दौड़ आदि भी करवाता था और उसके साथ गलत काम की कोशिश भी कई बार की गई, जिसका विरोध परिजनों ने किया।

एक दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, पिता ने इस वजह से की बेहरहमी से हत्या कहा ये भी जा रहा है आरोपी लड़का गांव के काफी दबंग परिवार से आता है। जिस कारण से लड़की उसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाई थी। वहीं, पुलिस को जो नोट मिला है उसमें आरोपी का नाम नहीं लिखा है लेकिन परिवार वालों ने गांव के ही लड़के का नाम बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट