एक दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, पिता ने इस वजह से की बेहरहमी से हत्या
By पल्लवी कुमारी | Published: March 23, 2018 12:19 AM2018-03-23T00:19:01+5:302018-03-23T00:19:01+5:30
घटना केरल के मलप्पपुरम जिले का है। लड़की की शादी 23 मार्च सेना में कार्यरत एक लड़के से घरवालों की मर्जी से होने वाली थी।
तिरुवनंतपुरम, 23 मार्च; केरल के मलप्पपुरम जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने शादी से एक दिन पहले अपनी बेटी की बेहरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मामला ऑनर किलिंग का है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिता अपनी बेटी के अफेयर से काफी नाराज था। मृतका बेटी का अफेयर दलित लड़के के साथ था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। घटना 22 मार्च की है।
चाकुओं से गोदकर की हत्या
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लड़की की शादी शुक्रवार 23 मार्च को होने वाली थी। लड़की की शादी सेना में कार्यरत उसी दलित लड़के से हो रही थी, जिससे उसका अफेयर था। पिता पहले तो इस रिश्ते पर गुस्से में हामी भर दी थी। गुरुवार को जब पिता और बेटी में इसी बात को लेकर अनबन हुई तो लड़की पिता से बचने के लिए पड़ोसियों के घर में जाकर छिप गई। पिता ने बेटी का पीछा किया और घर में रखे चाकू निकालकर गोदकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्रालय का खुलासा इन वजहों से बीते 6 सालों में 700 जवानों ने की आत्महत्या
हत्या के वक्त नशे में था पिता
आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने उस वक्त काफी ज्यादा शराब पी थी और वह नशे में था। पुलिस ने साफ किया है कि पिता ने हत्या की कोई प्लानिंग नहीं की थी। ये एक्शन का रिएक्श था। फिलहाल पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग का नाम नहीं दे रही है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता बेटी की शादी से खुश नहीं था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है।
दलित प्रेमी का कोई बयान नहीं आया
दलित प्रेमी का अभी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। दलित लड़के और मृतका के बीत उस वक्त से प्यार पनपा जब लड़के की मां का इलाज अस्पताल में चल रहा था और लड़की वहां लैब टेक्नीशन के तौर पर काम करती थी। इलाज के सिलसिले में लड़का का रोजाना अस्पताल आना-जाना होता था, तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध है।