दिल्ली: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, घायल बेटा भी जिदंगी और मौत के बीच लड़ रहा है जंग

By विनीत कुमार | Published: May 14, 2019 11:14 AM2019-05-14T11:14:35+5:302019-05-14T11:16:31+5:30

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपी लड़के और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

delhi businessman stabbed to death fro protesting against daughters harassment | दिल्ली: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, घायल बेटा भी जिदंगी और मौत के बीच लड़ रहा है जंग

दिल्ली के मोती नगर इलाके में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली के मोती नगर में 51 साल के बिजनेसमैन की चाकू मारकर हत्याबेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर ध्रुव राज त्यागी और उनके बेटे को मारी गई चाकू

दिल्ली के मोती नगर में 22 साल की बेटी पर फब्तियां कसने का विरोध करने वाले एक बिजनेसमैन की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में 51 वर्षीय बिजनेसमैन ध्रुव राज त्यागी के बेटे अनमोल को भी गंभीर चोट आई है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

रिपोर्टस के अनुसार ध्रुव राज त्यागी बेटी पर टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को शिकायत करने एक लड़के के घर गये थे। वहां उनकी उस लड़के और लड़के के पिता से बहस हो गई। इसके बाद चार लोगें ने मिलकर त्यागी और उनके बेटे पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपी लड़के और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम त्यागी एक डॉक्टर से मिलने के बाद अपनी बेटी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने भद्दे कमेंट किये और इशारेबाजी भी की।

इसके बाद त्यागी ने अपनी बीमार बेटी को घर छोड़ा और अपने बेटे के साथ मुख्य आरोपी मोहम्मद शमशेर आलम के घर गये ताकि उसकी शिकायत उसके माता-पिता से की जा सके। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि त्यागी को तीन गंभीर चोटें उनके लीवर, किडनी और आंतों में लगी। हृद्य गति रूकने और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हुई। 

त्यागी के परिवार के अनुसार उन पर हमला करीब आधी रात को मोती नगर के करीब बसाई दारापुर गांव के डब्ल्यूजेड ब्लॉक में हुआ। त्यागी के एक रिश्तेदार अमित के अनुसार इससे पहले भी इन युवकों ने कई बार लड़की पर ऐसी टिप्पणी की थी। 

Web Title: delhi businessman stabbed to death fro protesting against daughters harassment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली