दिल्ली: दूसरे लड़के से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 महीने से लड़की कर रही थी इग्नोर

By भारती द्विवेदी | Published: October 4, 2018 04:44 PM2018-10-04T16:44:34+5:302018-10-04T16:44:34+5:30

आरोपी जितेंद्र दिल्ली के नारायणा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण की जांच करने का काम करता है।

delhi: Boy kills girlfriend because she was ignoring for 2 months he doubted affair | दिल्ली: दूसरे लड़के से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 महीने से लड़की कर रही थी इग्नोर

दिल्ली: दूसरे लड़के से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 महीने से लड़की कर रही थी इग्नोर

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर:दिल्ली के बुराड़ी में एक प्रेमी जोड़े का प्यार शक की भेंट चढ़ गया। दो अक्टूबर को पुलिस को अलीपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। नाबालिग लड़की बुराड़ी इलाके रहने वाली थी और उसका मर्डर उसके प्रेमी ने ही किया था। 

दरअसल, मृतका 11वीं की छात्रा थी। हर दिन की तरह वो सोमवार (1 अक्टूबर) की शाम अपने घर से कंप्यूटर ट्यूशन के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मंगलवार को भी जब वो घर नहीं लौटी तो उसके मां-बाप ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया। कंप्लेन दर्ज होने के बाद लड़की लाश अलीपुर इलाके से मिली। शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने मर्डर करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो दोनों एक -दूसरे को पिछले एक साल से जानते थे। पिछले कुछ दिनों से लड़की उसे इग्नोर कर ही थी। लड़की की इग्नोर करने की वजह से उसे लगा कि लड़की का किसी और से अफेयर चल रहा है। शक की बात को साफ करने के लिए वो घटना वाले दिन ट्यूशन के बाद लड़की से मिला। फिर उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। साथ जाने के बाद जब उसने लड़की से पूछा तो दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

गुस्से में जितेंद्र ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने लड़की का फोन चेक करने की कोशिश की लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ था। जिसके बाद जितेंद्र उसका मोबाइल और पर्स अपने पास रखा लिया। बाद में उसने लड़की का सिम अपने फोन में लगा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के फोन का कॉल डिटेल्स निकलवाया, जिसके आधार पर जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया था।

Web Title: delhi: Boy kills girlfriend because she was ignoring for 2 months he doubted affair

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे