राष्ट्रीय राजधानी में हैरान करने वाली घटना आई सामने, DTC बस के अंदर लड़के की जमकर पिटाई, निर्वस्त्र कर बाहर फेंका

By भाषा | Published: September 5, 2019 01:10 PM2019-09-05T13:10:06+5:302019-09-05T13:10:06+5:30

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की डीटीसी बस में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के को चोरी के शक में जमकर पीटा गया और निर्वस्त्र कर बस के बाहर फेंक दिया।

Delhi: boy brutally beaten by mob in DTC bus | राष्ट्रीय राजधानी में हैरान करने वाली घटना आई सामने, DTC बस के अंदर लड़के की जमकर पिटाई, निर्वस्त्र कर बाहर फेंका

Demo Pic

Highlightsदिल्ली में डीटीसी की एक चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई कर दी और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

दिल्ली में डीटीसी की एक चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई कर दी और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और उस स्थान की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां घटना हुई थी। हम उन बस चालकों और संवाहकों से बात करेंगे जो उस मार्ग पर चलने वाली बसों में काम करते हैं, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

यह घटना संभवत: पिछले गुरुवार को हुई थी। एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप में, लड़के को बस के अंदर बिना कमीज पहने खड़े देखा जा सकता है और लोग उसके साथ बहस कर रहे हैं। लड़के को अपनी पैंट उतारने के लिए कहने पर भीड़ से गुहार लगाते हुए देखा गया और बाद में उसे नग्न स्थिति में बस से बाहर फेंक दिया गया। 

Web Title: Delhi: boy brutally beaten by mob in DTC bus

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली