दिल्ली एनकाउंटर का लाइव वीडियो: 12 राउंड फायरिंग के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला पत्रकार पर किया था जानलेवा हमला!
By पल्लवी कुमारी | Published: October 11, 2019 09:43 AM2019-10-11T09:43:46+5:302019-10-11T09:43:46+5:30
एनकाउंटर में गिरफ्तार दो बदमाशों ने ये पूरी दिल्ली में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इलाज के लिए पुलिस ने इनको अस्पताल में भर्ती करवाया है।
दिल्ली में शुक्रवार(11 अक्टूबर) की सुबह निजामुद्दीन में पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में दो घायल चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि ये दोनों गिरफ्तार आरोपी वहीं हैं, जिन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई की पत्रकार जोयमाला बागची पर पिछले महीने जानलेवा हमला किया था।
असल में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने त्योहारों को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जुटी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Delhi: Two criminals injured in an encounter that broke out between Delhi Police Special Cell and the criminals, near Nizamuddin area, today. DCP, Special Cell says, "The injured criminals are suspected to be involved in the attack on ANI journalist Joymala Bagchi, last month." pic.twitter.com/lu6XDGzqJC
— ANI (@ANI) October 11, 2019
दोनों बदमाशों के हाथों और पैरों में गोली लगी है। पुलिस को इस बात का शक है कि न्यूज एजेंसी एएनआई की पत्रकार जोयमाला बागची के साथ लूट और हमले में शामिल थे।
दिल्ली में महिला पत्रकार को लूटने वाले बदमाशों का, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया एनकाउंटर. दोनों तरफ से चली 12 राउंड गोलियां.दो बदमाश गिरफ्तार..निजामुद्दीन के पास हुआ एनकाउंटर..@ZeeNewsHindi@ZeeNews@ZeeNewsCrimepic.twitter.com/IFxPrV5xTg
— Neeraj Gaur (@NeerajGaur_) October 11, 2019
22 सितंबर को महिला पत्रकार जोयमाला बागची को शाम छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने चलती ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। पत्रकार के चेहरे और गर्दन पर काफी चोटें आईं थी। घटना दिल्ली के चितरंजन पार्क के पास की थी।