लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बेटी ने परिवार के साथ किया ऐसा घिनौना काम कि शर्मसार हो गए रिश्ते

By बलवंत तक्षक | Updated: November 23, 2018 07:32 IST

100 एकड़ जमीन पर थी नजर बताया जाता है कि बबली को भाईदूज के दिन जो दस हजार रु पए मिले थे, वही उसने एडवांस के तौर पर हत्यारों को दिए थे. राजबाला के नाम 100 एकड़ जमीन थी और वह यह जमीन अपने पोतों के नाम करवाने वाली थी.

Open in App

चंडीगढ़, 23  नवंबर:  जर और जमीन के लालच में खून के रिश्ते कैसे पानी हो जाते हैं, इसे पंचकूला जिले के खतौली गांव में हुए हत्याकांड से समझा जा सकता है. बेटी ने जमीन और पैसे के लालच में न केवल अपनी मां राजबाला की हत्या करवा दी, बल्कि अपनी मासूम भतीजी अर्चना और दो भतीजों आयुष और विशाल को भी मरवा दिया.

सबसे छोटी भतीजी शैली की जान इसलिए बच गई कि वारदात की रात वह अपनी बुआ के घर चली गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मृतक राजबाला की बेटी बबली ने 10 लाख रुपए तय कर उत्तर प्रदेश से हत्यारे बुलवाए थे. पुलिस ने बबली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति रामकुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया है.

अदालत ने बबली को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है. 100 एकड़ जमीन पर थी नजर बताया जाता है कि बबली को भाईदूज के दिन जो दस हजार रु पए मिले थे, वही उसने एडवांस के तौर पर हत्यारों को दिए थे. राजबाला के नाम 100 एकड़ जमीन थी और वह यह जमीन अपने पोतों के नाम करवाने वाली थी. बेटी बबली को इस बात पर ऐतराज था और इसी वजह से वह अपनी मां से नाराज थी. जमीन और करोड़ों रुपए हाथ से न निकल जाएं, इसलिए उसने किराए पर हत्यारे बुलवा लिए, लेकिन उसका यह राज जल्दी ही फाश हो गया.

बॉक्स भाई की मौत और भाभी के लापता होने का भी जल्द खुलेगा राज: वर्ष 2008 में राजबाला के बेटे उपेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद वर्ष 2016 में उपेंद्र की पत्नी सुधा भी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी. भाई की मौत के बाद बबली ने खतौली गांव में मां के पास ही रहना शुरू कर दिया था. बबली सारी प्रॉपर्टी पर अपना कब्जा चाहती थी. उसकी इच्छा नहीं थी कि उसकी मां अपने पोतों के नाम प्रॉपर्टी करवाए या फिर मुआवजा राशि उनके नाम जमा करवाए. मां और भतीजी-भतीजों की हत्या के बाद बबली की गिरफ्तारी ने उसके भाई की मौत और भाभी के लापता हो जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस अब इस मामले की भी छानबीन करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास