लाइव न्यूज़ :

डार्क नेट पर कोविड-19 के इलाज के लिए रक्त प्लाजमा बेचते पाए गए साइबर जालसाज, जांच जारी

By भाषा | Updated: May 23, 2020 22:27 IST

देश में पहली बार, महाराष्ट्र साइबर पुलिस आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन प्रसारित करने वालों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस भेज रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर जालसाजी करने वाले कुछ लोग कोविड-19 से ठीक हुए रोगियों के रक्त प्लाज्मा को अवैध ढंग से डार्क नेट पर बेचते हुए पाए गए हैं, जिसका वे कोरोना वायरस संक्रमण के चमत्कारिक इलाज के तौर पर प्रचार कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

साइबर जालसाजी करने वाले कुछ लोग कोविड-19 से ठीक हुए रोगियों के रक्त प्लाज्मा को अवैध ढंग से डार्क नेट पर बेचते हुए पाए गए हैं, जिसका वे कोरोना वायरस संक्रमण के चमत्कारिक इलाज के तौर पर प्रचार कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत और अन्य देशों में कोविड-19 के गंभीर मामलों के उपचार के लिए प्रायोगिक आधार पर प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया जा रहा है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के विशेष पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने कहा कि इसी बात का फायदा उठाते हुए, जालसाज ठीक हुए मरीजों के प्लाज्मा (रक्त का एक घटक) को डार्क नेट पर चमत्कारिक इलाज के तौर प्रचारित कर इसे बेचने की पेशकश कर रहे हैं, जो कि वायरस के लिए एंटीबॉडी माना जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम इसकी जांच कर रही है। हमें इस तरह के किए गए प्रचार के स्क्रीन शॉट मिल गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि इसकी वेबसाइट डार्क नेट पर मौजूद हैं, जो सूचीबद्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा, साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार और गलत सूचनाओं पर भी नजर रख रही है।

देश में पहली बार, महाराष्ट्र साइबर पुलिस आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन प्रसारित करने वालों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस भेज रही है। धारा 149 पुलिस को संभावित अपराध को रोकने के लिए कदम उठाने की शक्ति देता है। यादव ने कहा कि अब तक 122 ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं और 60 से अधिक लोगों द्वारा पोस्ट या साझा की गई आपत्तिजनक सामग्री को हटा दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह