Mumbai Sakinaka Area: आग बबूला हुआ केक लवर, हैप्पी बर्थडे का केक लाने में मां-बेटे को हुई देरी, दोनों को कर दिया घायल

By धीरज मिश्रा | Published: June 3, 2024 01:18 PM2024-06-03T13:18:02+5:302024-06-03T13:28:35+5:30

Mumbai Sakinaka Area: जरा-जरा सी बात पर अपराध करने से लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं।

crime news mumbai Sakinaka area wife and son attacked knife Rajawadi Hospital Mumbai Police | Mumbai Sakinaka Area: आग बबूला हुआ केक लवर, हैप्पी बर्थडे का केक लाने में मां-बेटे को हुई देरी, दोनों को कर दिया घायल

Photo credit twitter

Highlightsपत्नी-बेटे से हुई छोटी सी गलती, शख्स ने चाकू से किया वार जन्मदिन के दिन केक लाने में मां-बेटे ने की देरी अस्पताल में दोनों का चल रहा है इलाज

Mumbai Sakinaka Area: जरा-जरा सी बात पर अपराध करने से लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं। लेकिन, मुंबई के साकीनाका से जो मामला सामने आया है, उसने तो सभी को हैरान करके रख दिया है। यहां पर एक शख्स ने अपने जिगड़ के टुकड़े और धर्म पत्नी को घायल कर दिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल रेफर किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, शख्स ने मां-बेटे को चाकू से घायल इसलिए किया, क्योंकि दोनों को केक लाने में देरी हुई थी। दरअसल, साकीनाका इलाके में राजेंद्र शिंदे नामक व्यक्ति का जन्मदिन था। जन्मदिन के दिन केक लाने में देरी होने पर उसने अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से वार किया।

इस घटना में पत्नी की कलाई पर चोट आई है, जबकि बेटे के सीने और पेट पर चोटें आई हैं। दोनों इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही मां-बेटे का बयान भी दर्ज किया जाएगा। उनके बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पकड़ में आने के बाद पता चल सकेगा कि क्या वह इस तरह की घटना को पूर्व में भी अंजाम दे चुका है या नहीं। 

लोगों के आए कमेंट

इस खबर के बारे में लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह पागल दुनिया है, और राजेंद्र जैसे पागल लोग भी रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे राजेंद्र। तीसरे यूजर ने लिखा कि पक्का वह पागल होगा। चौथे ने लिखा कि वह केक का दीवाना होगा। इस व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करना चाहिए, साथ ही उसे पागलखाना भेजना चाहिए। 

Web Title: crime news mumbai Sakinaka area wife and son attacked knife Rajawadi Hospital Mumbai Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे