लोकायुक्त के हत्थे आया भ्रष्ट निगम अधिकारी, लॉकर से 50 लाख बरामद, सोना और चांदी जब्त
By मुकेश मिश्रा | Published: August 3, 2021 03:23 PM2021-08-03T15:23:15+5:302021-08-03T15:25:07+5:30
सोमवार को 1068200 रुपये केबिन से नकद भी मिले थे। लोकायुक्त को इसकी 10 से अधिक प्रॉपर्टी भी मिली है।
इंदौरः लोकायुक्त के हत्थे आए निगम के जनकार्य कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक विजय सक्सेना में मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। 25 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट हुए विजय सक्सेना अब तक करोड़ों का आसामी निकला है।
मंगलवार को बैंक लॉकर से 28 लाख का सोना, डेढ़ लाख की चांदी, 1 लाख रुपए नगद ओर बैंक खाते में 14 लाख नगद मिले हैं। लोकायुक्त को इसकी 10 से अधिक प्रॉपर्टी भी मिली है। वही सोमवार को 1068200 रुपये केबिन से नकद भी मिले थे।
लोकायुक्त को विजय सक्सेना के साथ पकड़ाई क्लार्क हिमानी वैध के पास से एक डायरी मिली है। जिसमे बड़ा हिसाब लिखा है। इसी डायरी से कई खुलासे हो रहे हैं। आने वाले समय मे कई निगम के अधिकारी भी निशाने पर आ सकते है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल पूरी कार्रवाई में जुटे हैं ओर जल्द ही अन्य लॉकर ओर बैंक खातों की जांच भी होना है।