शाहजहांपुर की पीड़िता के इंसाफ के लिए प्रियंका गांधी आज करेंगी पदयात्रा, चिन्मयानंद से उगाही करने के आरोप में जेल में है बंद

By पल्लवी कुमारी | Published: October 2, 2019 11:31 AM2019-10-02T11:31:05+5:302019-10-02T11:31:05+5:30

24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था। शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

chinmayanand case: Priyanka Gandhi padyatra to supports shahjahanpur law student | शाहजहांपुर की पीड़िता के इंसाफ के लिए प्रियंका गांधी आज करेंगी पदयात्रा, चिन्मयानंद से उगाही करने के आरोप में जेल में है बंद

शाहजहांपुर की पीड़िता के इंसाफ के लिए प्रियंका गांधी आज करेंगी पदयात्रा, चिन्मयानंद से उगाही करने के आरोप में जेल में है बंद

Highlights चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  23 वर्षीय छात्रा पर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप है। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आज (2 अक्टूबर) पदयात्रा करेंगी। शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। छात्रा पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के जबरन वसूली का आरोप है।  24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था। फिलहाल स्वामी चिन्मयानंद भी जेल में हैं। 23 वर्षीय छात्रा पर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप है। 

पदयात्रा लखनऊ के शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा जीपीओ तक की जाएगी। पदयात्रा दोपहर 11 बजे शुरू की गई है। यहां प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि भी देंगी। उसके बाद प्रियंका पार्टी ऑफिस जाएंगी और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी। 

प्रियंका गांधी का सरकार पर आरोप- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है

स्वामी चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को 'बचा' रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट किया था, ''महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।'' कांग्रेस महासचिव ने लिखा, ''बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।'' 

Web Title: chinmayanand case: Priyanka Gandhi padyatra to supports shahjahanpur law student

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे