जब अचानक शॉपिंग मॉल में चाकू से हमला करने लगा शख्स, महिला की मौत, 12 घायल
By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2018 10:54 AM2018-02-12T10:54:53+5:302018-02-12T10:57:55+5:30
हमलावर ने इस घटना को अंजाम चीन की राजधानी बीजिंग में जॉय सिटी शॉपिंग मॉल में दिया।
चीन की राजधानी बीजिंग में एक हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया और साथ में 12 लोगों को घायल कर दिया। हमलावर ने इस घटना को अंजाम जिडान जिले के जॉय सिटी शॉपिंग मॉल में दिया।
घटना के बाद जिडान जिले के पुलिस ने एक बयान जारी कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हमले में घायल तीन पुरुष और 10 महिलाओं को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय झू नाम के शख्स के रूप में की है। जो हेनान के उत्तरी प्रांत का रहने वाला है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की जान पहचान कर ली गई है और उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी आखिर ऐसा क्यों किया। बता दें कि चीन में इस तरह के हमले कम होते हैं। हालांकि बीते कुछ वर्षों में वहां इस तरह के हमलों में बढ़ोतरी हुई है।।