'जादुई पत्थर' के लिए छत्तीसगढ़ में मर्डर, 70 साल के बुजुर्ग को मार कर दफनाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 13, 2022 10:50 AM2022-07-13T10:50:40+5:302022-07-13T10:50:40+5:30

शख्स ये दावा करता था कि उसके पास ऐसा जादुई पत्थर है जो किसी भी आम पत्थर को सोने में बदल सकता है। साथ ही वो जमीन में गड़े सोने के बारे में भी बता सकता है।

Chhattisgarh news 70 year old man murdered for refusing to give magical stone | 'जादुई पत्थर' के लिए छत्तीसगढ़ में मर्डर, 70 साल के बुजुर्ग को मार कर दफनाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या (फाइल फोटो)

Highlightsछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की घटना, 70 साल के बुजुर्ग का मर्डर।बुजुर्ग की हत्या का 10 लोगों पर आरोप, सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं।पुलिस के अनुसार बुजुर्ग अपने पास एक 'जादुई पत्थर' होने का दावा करता था, इसे पाने के लिए उसकी हत्या की गई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 70 साल के एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शख्स दावा करता था कि उसके पास एक 'जादुई पत्थर' है। कुछ लोगों ने उससे इसकी मांग की थी। बुजुर्ग के इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बाबूलाल यादव ने अपने पास जादुई पत्थर होने का दावा किया था। दावे के अनुसार ये पत्थर किसी भी आम पत्थर को सोने में बदल सकता था और जमीन में गड़े सोने की खोज भी कर सकता था। 

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को एक महिला सहित 10 लोग उसे उसके घर से पास के जंगल में ले गए और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उससे पत्थर के बारे में पूछने लगे। हालांकि बुजुर्ग ने विवरण देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पांच आरोपी पत्थर की तलाश में अपने घर चले गए। यही नहीं आरोपियों ने उसके घर के एक कमरा तक को खोद डाला।

एसपी के अनुसार आरोपियों ने वापस जंगल लौटने से पहले बाबूलाव यादव की पत्नी से मारपीट की और जेवर व नकदी लूट लिए। जंगल पहुंचने पर आरोपियों ने फिर यादव की पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को जंगल में दफना दिया।

विजय अग्रवाल ने कहा कि दो आरोपियों टेकचंद्र जायसवाल और राजेश हरवंश को रविवार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया, 'दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन सोमवार को अन्य आरोपियों के साथ यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली।'

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 'आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यादव को इसलिए मारा क्योंकि वे जादुई पत्थर चाहते थे। हमने आरोपियों के पास से यादव के घर से लूटे गए आभूषण और नकदी भी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।'

Web Title: Chhattisgarh news 70 year old man murdered for refusing to give magical stone

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे