CCTV Video: पहले रोकी महिला की कार, गाड़ी धीमे होने पर पिस्तौल से दागी गोलियां
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 22, 2019 12:03 PM2019-09-22T12:03:05+5:302019-09-22T12:03:05+5:30
इससे पहले पुलिस ने बताया कि जगतपुरी निवासी ऊषा रानी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। दोनों पति-पत्नी अस्पताल जा रहे थे।
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार बाजार में शनिवार (21 सितंबर) को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 58 वर्षीय महिला की मंदिर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से हत्यारों का पता लगाया जाएगा।
सीसीटीवी वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा कि दोनों बदमाशों ने पहले महिला की कार रोकी। इसके बाद गाड़ी धीमे होने पर बदमाश ने जाकर महिला पर गोलियां दाग दी। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।
दिल्ली के मधु विहार में 59 साल की महिला ही हत्या का सीसीटीवी,बाइक पर सवार 2 बदमाश कार में बैठी ऊषा को गोली मारकर भाग जाते हैं pic.twitter.com/ed7h9SzRZc
— Mukesh singh sengar (@mukeshmukeshs) September 22, 2019
इससे पहले पुलिस ने बताया कि जगतपुरी निवासी ऊषा रानी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। दोनों पति-पत्नी अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में हसनपुर डिपो के पास मंदिर पर रुक गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला कार में अपने पति का मंदिर से लौटने का इंतजार कर रही थी।
पुलिस को सुबह छह बजकर पचास मिनट (6:50) पर घटना की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने बताया कि मंदिर से लौट कर रानी के पति कैलाश कुमार ने उन्हें अपनी कार के ड्राइवर्स सीट पर खून से लथपथ पाया। पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।