IAS अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, पीड़ित महिला का आरोप- पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर किया रेप

By भाषा | Published: June 4, 2020 05:42 AM2020-06-04T05:42:55+5:302020-06-04T15:46:12+5:30

महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है। 

Case of rape registered against IAS officer in chhattisgarh | IAS अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, पीड़ित महिला का आरोप- पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर किया रेप

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ 15 मई को रेप किया गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था। 

रायपुरः छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारी को निलंबित करने और उच्च स्तरीय जांच कराने का निर्देश दिया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आरपी मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने का निर्देश दिया है।

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों के ने बताया है कि पुलिस ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया था। पाठक वर्तमान में संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था तथा मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। उससे संपर्क नहीं हो पाया है। 

Web Title: Case of rape registered against IAS officer in chhattisgarh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे