महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पोस्ट करने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज

By भाषा | Published: April 14, 2020 05:36 AM2020-04-14T05:36:53+5:302020-04-14T05:36:53+5:30

नागपुर में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Case filed against Maharashtra BJP spokesperson for posting on Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh | महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पोस्ट करने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा प्रवक्ता पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Highlightsपुलिस की मानें तो शिवराय कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को यह पोस्ट मराठी में लिखी थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत गैर संज्ञय मामला दर्ज किया है।

नागपुर:  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में नागपुर में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कुलकर्णी ने 10 अप्रैल को यह पोस्ट मराठी में लिखी थी।

यह शिकायत कोंधली गांव के निवासी आकाश गजबे ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कोंधली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत गैर संज्ञय मामला दर्ज किया है। भाषा नोमान रंजन रंजन

Web Title: Case filed against Maharashtra BJP spokesperson for posting on Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे