गंग नहर में गिरी कार, तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Published: February 5, 2020 05:09 PM2020-02-05T17:09:43+5:302020-02-05T17:09:43+5:30

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह और जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मीरुअनमढ़ा गाँव निवासी गौरव भदौरिया कार से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Car falls in Ganga canal, five people of same family including three children died | गंग नहर में गिरी कार, तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Highlightsगौरव ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह निचली गंग नहर में जा गिरी।अधिकारियों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना देखा।

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर निचली गंग नहर में गिर गई। घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह और जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मीरुअनमढ़ा गाँव निवासी गौरव भदौरिया कार से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में गौरव के साथ उनकी पत्नी प्रिया, मां रेखा देवी, एक अन्य युवती मोहिनी और छह बच्चे सुभी, लाडो, कृष्णा, हर्ष, आयुषी और सोनी सवार थे। सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चतरूआहारपुर गाँव के करीब गौरव ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह निचली गंग नहर में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना देखा और तुरंत आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला।

लेकिन प्रिया, मोहिनी, सुभी, लाडो और कृष्णा की पानी से बाहर आने के बाद वहीं मौत हो गई। अन्य चार लोगों रेखा देवी, गौरव, सोनी और आयुषी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि हर्ष का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

ट्रैक्टर नहर में गिरा, तीन महिलाएं डूबीं

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को एक टैक्टर के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार पल्लू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। महिलाएं अपने घर से खेत जा रही थीं और एक ही परिवार की थीं। मृतकों की पहचान मंजू देवी, मिसरा देवी और द्रौपदी के रूप में हुई है। हादसे में चालक बच गया।

Web Title: Car falls in Ganga canal, five people of same family including three children died

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे