Bulli Bai App Case: ओडिशा से पकड़ा गया बुल्‍ली बाई ऐप मामले का एक और आरोपी

By रुस्तम राणा | Published: January 20, 2022 03:06 PM2022-01-20T15:06:38+5:302022-01-20T18:44:07+5:30

मुंबई पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा, जल्द ही नीरज सिंह को मुंबई लाया जाएगा।

Bullibai app case Mumbai Police arrests one more person in the matter, from Odisha today | Bulli Bai App Case: ओडिशा से पकड़ा गया बुल्‍ली बाई ऐप मामले का एक और आरोपी

Bulli Bai App Case: ओडिशा से पकड़ा गया बुल्‍ली बाई ऐप मामले का एक और आरोपी

Highlightsओडिशा से गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम है नीरज सिंहमुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने किया है गिरफ्तार

मुंबई: बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को ओडिशा से मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस शख्स को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने गिरफ्तार किया है उसका नाम नीरज सिंह बताया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा, जल्द ही नीरज सिंह को मुंबई लाया जाएगा। गौरतलब है कि बीते सोमवार को बुल्‍ली बाई एप मामले में गिरफ्तार अन्‍य तीन आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध हुआ था, जांच में सामने आया था कि ये तीनों आरोपी सुल्‍ली डील (Sulli Deal) मामले से भी जुड़े हुए थे।

 बता दें कि बुल्ली बाई ऐप मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, इस ऐप में एक विशेष धर्म की महिलाओं को ऑनलाइन 'नीलामी' के लिए रखा गया था। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में श्वेता सिंह, मयंक रावत, विशाल झा और नीरज बिश्नोई की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। 

इस मामले में श्वेता और मयंक रावत को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया तो वहीं तीसरे आरोपी विशाल झा को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। जबकि नीरज को दिल्ली पुलिस के द्वारा असम से गिरफ्तार किया गया है। असम के जोरहाट का रहने वाला नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) का सेकेंड ईयर स्टूडेंट है। 

बता दें कि बुल्ली बाई ऐप्लिकेशन पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। यह ऐप 'सुली डील' की तरह है, जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था।

Web Title: Bullibai app case Mumbai Police arrests one more person in the matter, from Odisha today

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे