27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे 'बुल्ली बाई' एप के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर
By रुस्तम राणा | Published: January 20, 2022 08:54 PM2022-01-20T20:54:07+5:302022-01-20T20:58:00+5:30
गुरुवार को अदालत ने नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था।

27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे 'बुल्ली बाई' एप के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर
मुंबई: ‘बुल्ली बाई’ एप केस के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और ‘सुल्ली डील्स’ एप के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को अदालत ने नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था। बुल्ली बाई मामले में दो अन्य आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
'Bulli Bai' app case accused Niraj Bishnoi and 'Sulli Deals' app creator Omkareshwar Thakur remanded to
— ANI (@ANI) January 20, 2022
police custody till January 27. They were produced before Bandra Court by Cyber Cell of Mumbai Police today.
बीते सोमवार को बुल्ली बाई एप मामले में गिरफ्तार श्वेता सिंह, मयंक रावत और विशाल झा की जमानत याचिकाओं का विरोध हुआ था, जांच में सामने आया था कि ये तीनों आरोपी सुल्ली डील (Sulli Deal) मामले से भी जुड़े हुए थे।
ओडिशा से पकड़ा गया बुल्ली बाई ऐप मामले का एक और आरोपी
गुरुवार को ओडिशा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने नीरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, जल्द ही नीरज सिंह को मुंबई लाया जाएगा।
Bullibai app case | Mumbai Police arrests one more person in the matter, from Odisha today
— ANI (@ANI) January 20, 2022
ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था
बता दें कि ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ठाकुर को सुल्ली डील्स मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। नीरज को दिल्ली पुलिस के द्वारा असम से गिरफ्तार किया गया था। असम के जोरहाट का रहने वाला नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) का सेकेंड ईयर स्टूडेंट है।
बता दें कि बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप्लिकेशन पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी।