बिहारः विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

By एस पी सिन्हा | Published: September 28, 2018 03:38 PM2018-09-28T15:38:00+5:302018-09-28T15:38:00+5:30

12 फरवरी 2016 को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की शाहपुर के सोनवर्षा बाजार में दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। कमल किशोर मिश्र इस मामले का मुख्य गवाह था।

Bihar: Vishweshwar Ojha death case prime witness shot dead | बिहारः विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बिहारः विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

पटना, 28 सितंबरः बिहार में अपराधी अब पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं। भोजपुर जिले में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्र की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा गोली लगने से जख्मी हो गये हैं। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बाजार की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान एक बुजुर्ग को भी गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्र सुबह अपने घर से मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे। लौटने के दौरान करीब चार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उनपर ताबडतोड गोलियां चला दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और शव को सड़क पर रखकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पुलिस को भी घंटो शव उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आपसी दुश्मनी में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बता दें कि 12 फरवरी 2016 को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की शाहपुर के सोनवर्षा बाजार में दिनदहाडे गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा में आज सुबह घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कमल किशोर मिश्र पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। वहीं, विशेश्वर ओझा पर भी पहले से 17 मामले दर्ज थे।

Web Title: Bihar: Vishweshwar Ojha death case prime witness shot dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे