बिहार : भोजपुर में पत्रकार समेत दो को अपराधियों ने गाड़ी से कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2018 09:52 AM2018-03-26T09:52:28+5:302018-03-26T09:52:28+5:30
बीती रात भोजपुर जिले में अपराधियों ने दो पत्रकारों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है। यह घटना बिहार के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई है।
पटना(26 मार्च): पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बिहार सवालों के घेरे में है। भोजपुर में रविवार की रात एक पत्रकार समेत दो लोगों को स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डाला गया है। खबर के अनुसार बीती रात भोजपुर जिले में अपराधियों ने दो पत्रकारों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है। यह घटना बिहार के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई है। ये घटना में पत्रकार समेत दो को स्कार्पियो से रौंदकर मार डाला गया है।
इस परिजनों ने हत्या का आरोप गड़हनी के एक पूर्व मुखिया के लगाया जा रहा है। मृतक पत्रकारों को पुलिस के द्वारा तुरंत ही पहचना कर ली गई थी। ये पत्रकार नवीन निश्चल और विजय सिंह हैं। इनमें नवीन एक हिंदी अख़बार दैनिक भास्कर में बतौर पत्रकार काम करते थे। वहीं, विजय सिंह एक मैगजीन के लिए कार्य करते थे।
लोगों का गुस्सा
इस हादसे के बाद स्थानीय जनता को रोष सामने आया है। लोगों ने गुस्से में स्कॉर्पियो को फूंक दिया और शव के साथ रोड जाम किया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का इस मामले पर कहना है कि ये कोई हदसा नहीं है ये घटना पूरी तरह से साजिश है। लोगों के मुताबिक गड़हनी के पूर्व मुखिया शाहिदा प्रवीण के पति हरसू मियां से गड़हनी बाजार में थोड़ी नोंक झोक हुई थी, हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी मुखिया का पति ही चला रहा था।
जिसके बाद से लोगों को पूरा शक मुखिया पर ही जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए हैं।
वहीं, इस हादसे के बाद लोगों ने गाड़ियों को जलाया है, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाई हैं। इस घटना के बाद से लोगों में जहां रोष व्याप्त है वहीं सभी आरोपियों को पड़कने के लिए प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।