बिहार: डिप्रेशन में शख्स ने मां, पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की, फिर सुसाइड के लिए छत से लगाई छलांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2020 10:06 AM2020-01-17T10:06:53+5:302020-01-17T10:06:53+5:30
इसके बाद उसने खुद छत से कूदकर जान देनी चाही, लेकिन वह इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।
बिहार के मुंगेर में एक शख्स ने पत्नी समेत अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों को गला दबाकर मार डाला। इतना ही नहीं शख्स ने आत्महत्या करने के लिए छत से छलांग लगाई। इससे वह गंभीर रुप से घायल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबाकि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह घटना जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर की है। यहां 50 साल का वासुदेव केशरी घड़ी की दुकान चलाता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वासुदेव पिछले कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार था। इसकी वजह से उसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों का गलादबाकर आत्महत्या कर ली।
इसके बाद उसने खुद छत से कूदकर जान देनी चाही, लेकिन वह इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद आसपास के लोग काफी डरे हुए हैं। रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने बताया कि भारत केसरी डिप्रेशन में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।