बिहार: जालसाजी कर बड़े ही शातिर तरीके से ठगते थे लोगों की मेहनत की कमाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 5, 2019 07:51 AM2019-12-05T07:51:35+5:302019-12-05T07:51:35+5:30

न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने दर्ज करायी।

Bihar: People cheated in a very vicious way by fraudesters, two cyber criminals arrested | बिहार: जालसाजी कर बड़े ही शातिर तरीके से ठगते थे लोगों की मेहनत की कमाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से दो साइबर अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के साइबर आरोपी टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल से मिलने आए हैं। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल लोगों से जालसाजी कर पैसा उनके बैंक खाते में जमा करवाते थे।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दो साइबर अपराधियों सद्दाम एवं जसीम परवेज को जामताड़ा साइबर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने प्रथम जिला जज कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने दर्ज करायी।

दर्ज मामले में कहा गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से दो साइबर अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के साइबर आरोपी टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल से मिलने आए हैं।

पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल लोगों से जालसाजी कर पैसा उनके बैंक खाते में जमा करवाते थे। दोनों अपराधी उक्त राशि को एन्कैश कर अपना 30 प्रतिशत कमीशन काटकर बाकी पैसा आरोपियों को दे देते थे।

Web Title: Bihar: People cheated in a very vicious way by fraudesters, two cyber criminals arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे