लाइव न्यूज़ :

Bihar: पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में एनआईए ने कोर्ट में दायर किया सप्लीमेंट्री चार्जशीट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2023 17:12 IST

आरोप पत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले मोहम्मद तनवीर उर्फ ​​मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद इरशाद आलम के खिलाफ एनआईए विशेष अदालत में दायर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में NIA ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कियाराष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने इस मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया हैचारों आरोपी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए विदेश से फंड इकट्ठा कर रहे थे

पटना: पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में एनआईए ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया है। एनआईए ने इस मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया है। ये सभी मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एनआईए की जांच में यह बात सामने आई है कि ये चारों आरोपी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए विदेश से फंड इकट्ठा कर रहे थे। ताजा आरोप पत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले मोहम्मद तनवीर उर्फ ​​मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद इरशाद आलम के खिलाफ एनआईए विशेष अदालत में दायर किया गया है।

चारों आरोपी पीएफआई कैडर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था करके हिंसक आपराधिक कृत्यों की योजना बना रहे थे और पीएफआई की विचारधारा और हिंसक उग्रवाद के एजेंडे का प्रचार कर रहे थे। उन पर आईपीसी, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और शस्त्र अधिनियम, 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में अब तक चार आरोपियों सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीएफआई सदस्यों/आरोपी व्यक्तियों को विदेशों से अवैध धन पहुंचाना। 

एनआईए की जांच के अनुसार, मोहम्मद इरशाद आलम आपराधिक सिंडिकेट का सदस्य है, जो अन्य पीएफआई कैडरों के साथ, आतंक फैलाने के इरादे से एक विशेष समुदाय के युवक पर हमला करने और उसे मारने से संबंधित आपराधिक साजिश में शामिल था। मोहम्मद तनवीर और मोहम्मद आबिद के पास घृणा अपराध को अंजाम देने के लिए पहले से ही आतंकी हार्डवेयर था और उन्होंने इसे गिरफ्तार आरोपियों में से एक याकूब खान को सौंप दिया था। याकूब हथियारों और रणनीति का पीएफआई मास्टर ट्रेनर है और उसने प्रतिबंधित संगठन की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कई हथियार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए थे। 

बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का पिछले साल खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में 26 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 827/2022 दिनांक 12 जुलाई 2022 के रूप में दर्ज किया गया था। इसे 22 जुलाई 2022 को एनआईए द्वारा अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों समेत पूरे देश में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े लोगों पर दबिश दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को पूरे देश में प्रतिबंधित कर दिया था।

टॅग्स :PFIआतंकवादीबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी