Bihar News: राजद प्रमुख लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र के बेटे तनुज और नयन की गुंडागर्दी, डोभी नगर पंचायत के उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह को बुरी तरह से पीटा, पटना से दिल्ली रेफर

By एस पी सिन्हा | Published: January 18, 2024 03:42 PM2024-01-18T15:42:27+5:302024-01-18T15:46:52+5:30

Bihar News: गया जिले के डोभी नगर पंचायत के उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह को लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने बुरी तरह से पीट डाला।

Bihar News RJD chief Lalu Yadav's nephew Nagendra Yadav Tanuj Yadav Nayan Yadav hooliganism  beat Dobhi Nagar Panchayat Deputy Municipal Commissioner Arvind Kumar Singh badly seriously injured | Bihar News: राजद प्रमुख लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र के बेटे तनुज और नयन की गुंडागर्दी, डोभी नगर पंचायत के उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह को बुरी तरह से पीटा, पटना से दिल्ली रेफर

file photo

Highlightsमारपीट में अरविंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। अरविंद कुमार सिंह मंगलवार रात स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की तरफ जा रहे थे।

पटनाः बिहार में सत्तासीन होने के बाद से राजद नेताओं ने एक बार फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के संबंधियों की दबंगई का मामला एक बार फिर से सामने आया है। गया जिले के डोभी नगर पंचायत के उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह को लालू यादव के भतीजे नागेन्द्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने बुरी तरह से पीट डाला।

इस मारपीट में अरविंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह मंगलवार रात स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान एक एक युवक ने स्कार्पियो को आगे से रोक दी और गाड़ी की चाबी मांगने लगा। जब अरविंद कुमार सिंह ने युवक को सामने से हटने के लिए कहा तो वो आक्रोशित हो उठा और उसने रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में अरविंद कुमार सिंह की आंख और सिर में काफी ज्यादा चोट आई।

हमला करने वालों में से एक बार बार बोल रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। इनके द्वारा की गई पिटाई से अरविंद कुमार सिंह की हालत बेहद गंभीर हो गई है। घटना के वक्त अरविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे।

विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे। अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था। वह बार बार कह रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं, लालू यादव मेरे बाबा हैं। जो उखाड़ना होगा, उखाड़ लेना।

तनुज यादव उनकी गाड़ी की चाबी छीनना चाह रहा था। तनुज यादव और उसके साथियों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की। इसी क्रम में अरविंद कुमार सिंह की बर्बर तरीके से पिटाई की गई। अरविंद कुमार सिंह को सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर तनुज यादव और उसके साथी भाग निकले। परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गये हैं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

Web Title: Bihar News RJD chief Lalu Yadav's nephew Nagendra Yadav Tanuj Yadav Nayan Yadav hooliganism  beat Dobhi Nagar Panchayat Deputy Municipal Commissioner Arvind Kumar Singh badly seriously injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे