बिहार: कटिहार में सामने आया लव-जिहाद का मामला, अल्पसंख्यक लड़के ने नाम बदलकर की हिंदू लड़की से शादी

By एस पी सिन्हा | Published: November 19, 2022 06:28 PM2022-11-19T18:28:07+5:302022-11-19T18:38:46+5:30

बिहार के कटिहार में एक अल्पसंख्यक युवक ने 29 साल की एक लड़की को झांसा देकर शादी कर ली है और अब लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Bihar: Love-Jihad case surfaced in Katihar, minority boy changes name and marries Hindu girl | बिहार: कटिहार में सामने आया लव-जिहाद का मामला, अल्पसंख्यक लड़के ने नाम बदलकर की हिंदू लड़की से शादी

फाइल फोटो

Highlightsकटिहार में अल्पसंख्यक युवक ने झांसा देकर हिंदू लड़की से की शादी युवक ने शादी के लिए लड़की से झूठ बोला और फर्जी नाम बताकर प्रेम जाल में फंसायापीड़िता को शादी के बाद पता चला की जिससे उसने प्रेम किया, शादी की, वो मुस्लिम है

पटना: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झंकझोर कर रखा है, वहीं दूसरी ओर अब बिहार के कटिहार जिले से भी इसी तरह का एक मिलता जुलता मामला सामने आ रहा है। लोगों का आरोप है कि श्रद्धा के कातिल आफताब की तरह कटिहार में भी कथिततौर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है लेकिन शुक्र है कि इस केस में लड़की की हत्या नहीं हुई लेकिन लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

आरोप है कि एक अल्पसंख्यक युवक द्वारा मनिहारी की रहने वाली 29 साल की पीड़िता से झांसा देकर फर्जी नाम बताकर शादी कर ली है। आरोप है कि मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी के लिए अपना असली नाम न बताकर अपना नाम राज बताया और धोखा देकर उससे शादी कर ली।

इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि आरोपी लड़का शादी के बाद लड़की को अपना धर्म बदलने के लिए दाबाव डाल रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद जब पीड़िता को पता चला कि उसका पति मुस्लिम है तो उसके होश उड़ गए। थक-हारकर महिला ने शुक्रवार को कटिहार न्यायालय में आवेदन दिया। महिला अब अपने लिए न्याय की गुहार लगा रही है।

पीड़िता ने बताया कि दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। उस दौरान लड़के ने राज राजपूत के नाम से अपनी फेसबुक आईडी बनाई थी। झांसे में आकर पीड़िता ने उससे शादी कर लिया। लेकिन शादी के बाद जब उसे पता चला कि उसके पति का नाम राज राजपूत नहीं बल्कि तौकीर आलम है। पीड़िता ने बताया कि उसने 2015 में शादी रचाई थी।

उस समय लड़के ने धोखे से अपना पहचान बदलकर पीड़िता से शादी कर ली। जब लड़की अपने ससुराल गई तो उसके होश उड़ गए। वह कुछ समझ नहीं पा रही थी। लेकिन अब उसकी मजबूरी थी कि उसकी शादी हो चुकी थी और वह लड़के से प्यार भी करती थी। शादी के बाद दोनों का एक बच्चा भी हुआ। लेकिन अब लड़की को लगातार परेशान किया जा रहा है कि वह अपना धर्म बदल ले।

Web Title: Bihar: Love-Jihad case surfaced in Katihar, minority boy changes name and marries Hindu girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे