लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज, अभिनेत्री की मां ने की थी शिकायत

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 28, 2023 11:38 IST

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में की थी आत्महत्यापुलिस ने गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कियाआकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ की थी शिकायत

वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। आकांक्षा दुबे वाराणसी में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे की मां ने गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। 

मामले की जानकारी देते हुए वाराणसी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने सोमवार को कहा, "शिकायत में भोजपुरी फिल्मों से जुड़े समर सिंह और संजय सिंह नाम के दो लोगों का नाम है।"

आकांक्षा दुबे के मेकअप आर्टिस्ट राहुल ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन जब मैंने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। मैंने बाथरूम में पानी चलने की आवाज सुनी तो मैंने 25 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन जब उसने उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो मैंने होटल स्टाफ को फोन किया।  दरवाजा खोला तो पाया कि वह लटकी हुई है।  मेकअप आर्टिस्ट राहुल ने बताया कि वह आकांक्षा के साथ पिछले ढाई साल से काम कर रहे थे। दोनों एक ही शहर भदोही से हैं।

बता दें कि मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था। उन्होंने ये भी कहा कि  21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।

आकांक्षा का पवन सिंह के साथ नया गाना 'आरा कभी हारा नहीं' उसी दिन रिलीज हुआ जिस दिन उनकी आत्महत्या की खबर सामने आई। आकांक्षा दुबे ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में कहा था कि 'वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।' खबरों की मानें तो आकांक्षा गायक समर सिंह को डेट कर रही थीं। 

टॅग्स :वाराणसीभोजपुरीभोजपुरी गानापवन सिंहहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?